Categories: किरतपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एम जी एम पी मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर जिला बिजनौर में वृक्षारोपण किया गया

Bijnor : आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एम जी एम पी मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर जिला बिजनौर में वृक्षारोपण किया गया इस वृक्षारोपण में 10 फलदार वृक्षों को लगाया गया तथा आने वाली 20 तारीख तक ऐसे ही 100 वृक्ष लगाकर लक्ष्य पूरा करना तय पाया गया ।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रधानाचार्य श्री कैप्टन एमएम नामी की अध्यक्षता तथा अंग्रेजी अध्यापक नवेद अहमद के संचालन में एक सादा समारोह कोविड’19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करते हुए संपन्न हुआ।


इस अवसर पर इतिहास प्रवक्ता मोहम्मद मोहतासिम ने अच्छे पर्यावरण की आवश्यकता, इसके लाभ तथा तथा इसमें कमी से होने वाली हानि के विषय में विस्तार से बताया। अर्थशास्त्र प्रवक्ता आशकार ने पर्यावरण में पेड़ों की महत्ता तथा इसकी अधिकता से बीमारियों के दूर होने के विषय में बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैप्टन एमएम नामी ने बताया कि हमने इससे पूर्व भी वृक्षारोपण को मिले लक्ष्यों को समय से पूरा किया है तथा इस अवसर पर मिले 100 फलदार वृक्षों के लक्ष्य को भी आने वाली 20 तारीख से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वृक्षों का लगाना आज धरती पर जीवन यापन करने के लिए बहुत आवश्यक हो गया है, परंतु पहले की तुलना में आज वृक्षों का लगाना कम हो रहा है और काटना अधिक हो रहा है। ऐसा करना पर्यावरण के लिए घातक है। इसी कारण हम वर्तमान में नई-नई बीमारियों का सामना कर रहे हैं जिनका इलाज करना भी संभव नहीं है।


वर्तमान में कोरोना बीमारी से मरने वाले लोगों में अधिक संख्या ऑक्सीजन की कमी के कारण आई जो कि इस बात का संकेत है कि हमारे लिए ऑक्सीजन कितनी महत्वपूर्ण है और पर्यावरण में इसकी कमी केवल वृक्ष ही पूरी कर सकते हैं।

अतः हमें चाहिए के अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल भी करें ताकि आने वाले समय के लिए हमारी धरती ,हमारा पर्यावरण जीने के लिए योग्य स्थान बन सके और हम अनगिनत बीमारियों से बच सकें।

इसके पश्चात विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया तथा इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैप्टन एवं नामी, मोहम्मद मोहतशम ,आशकार आलम ,नवेद अहमद , सैयद मकबूल हुसैन, विसाल खान, मोहम्मद जकी ,अफजाल अहमद, जावेद अहमद तथा सुखबीर एवं शाह आलम आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Report By Parvez

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago