बिजनौर के धामपुर में बड़े भाई के इलाज के लिए मुफलिसी की जिंदगी जी रहे पिता ने बेचा अपना 4 साल का मासूम बेटा

🔸इलाज के लिए पिता ने दांव पर लगाई अपने 4 साल के मासूम की जिंदगी,

🔸बच्चा बेचने की बात को बिजनौर एसपी ने बताया बेबुनियाद,

Bijnor: कोरोना महामारी के दौर में मुफलिसी की जिंदगी बसर कर रहे एक परिवार के पिता ने अपने बड़े बीमार भाई के इलाज के लिए पैसा ना होने की एवज में अपने 4 साल के मासूम बच्चे को अपने ही दोस्त को लाखों रुपए में बेच दिया

मीडिया की सुर्खियों में आए मामले को लेकर बिजनौर पुलिस व प्रशासन ने मासूम बच्चे को घर वापिस भिजवा दिया है यह तस्वीर है बिजनौर के धमपुर क्षेत्र के चंपादेवी इलाके की जहां पर मनोज सैनी का गरीब परिवार रहता है।

मनोज सैनी के तीन बच्चे हैं और साल भर पहले मनोज की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। कोविड-19 वैश्विक महामारी में लगे कोरोना कर्फ्यू में मनोज बुरी तरह टूट गया था

इधर मनोज का बड़ा भाई प्रवीण पिछले 1 साल से गैदरिंग नाम की बीमारी से जूझ रहा है। प्रवीण की मानें तो भाई का कारोबार खत्म होने की वजह से मनोज के पास फूटी कौड़ी भी नहीं थी।

जिसके चलते मनोज को कोई उधार पैसे भी नहीं दे सकता था। जिसकी वजह से भाई ने सोचा भाई का इलाज भी हो जाएगा साथ ही कारोबार भी हो जाएगा

जिसे लेकर पिता ने अपने 4 साल के मासूम बच्चे को अपने दोस्त को लाखों रुपए में बेच दिया। मनोज ने एक नई ई-रिक्शा बच्चे को बेचने से आए पैसे से खरीद ली जो इस वक्त पुलिस ने थाने में खड़ी कर रखी है,

इधर जैसे ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को मीडिया के माध्यम से इस खबर की सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आई। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह के मुताबिक मनोज सैनी नाम के पिता ने अपने 4 साल का बच्चा अपने दोस्त विजयपाल को गोद दे दिया था।

लेकिन गोद देने की कागजी प्रक्रिया और लोग लाज के डर से बच्चे को बच्चे के पिता को सौंप दिया गया है साथ ही बच्चा बेचने की बात को एसपी बेबुनियाद बता रहे हैं

बड़े भाई के इलाज के लिए मुफलिसी की जिंदगी जी रहे पिता ने बेचा अपना 4 साल का मासूम बेटा..आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago