सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर सपा सुप्रीमो स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य मेहनती, ईमानदार, पार्टी को समर्पित सय्यद मुनव्वर अली मुनव्वर अली के सपा जिलाध्यक्ष पद की मजबूत दावेदारी करने के बाद अन्य दावेदारों में खलबली मच गई है।

आपको बता दे कि  पिछले दिनों लखनऊ से एक पत्र जारी कर बिजनौर की सपा कार्यकारिणी को जिलाध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया था। जिस के बाद बिजनौर सपाईयो में अचानक इस आदेश को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया था। इसी बीच जिले के कई नेताओ के नाम जिलाध्यक्ष की दौड़ में दौडने लगे है। कुछ सपा नेताओ ने लखनऊ पहुंच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात भी की है।

इस दौरान अचानक नगर के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर सपा सुप्रीमो स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य मेहनती, ईमानदार, पार्टी को समर्पित सव्यद मुनव्वर अली मुनव्वर अली के सपा जिलाध्यक्ष पद की मजबूत दावेदारी करने के बाद अन्य दावेदारों में खलबली मच गई है। बात बिजनौर जिलाध्यक्ष की दौड़ में अगर मुनव्वर अली की दावेदारी की बात करे तो उनकी दावेदारी इस लिए भी मजबूत मानी जा रही है। क्यों कि मुनव्वर अली पिछले 40 वर्षों से समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहकर स्व. मुलायम सिंह यादव की नीतियों एवं आदशों पर चलते हुए पार्टी की सेवा कर रहे है।

पार्टी और समाज के प्रति यदि मुनव्वर अली की बात करे तो उन‌की छवि बेहद पाक साफ और उन्हें हमेशा समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही माना गया है पार्टी में एक भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनकी बुराई नहीं करता मिलता है पूरे जिले में उन के सपाईयो से रिश्ते मधुर है। वही उन्हें समाजवादी पार्टी के गठन के समय प्रथम जिला महासचिव बनने का गौरव प्राप्त है। पूर्व में सय्यद मुनव्वर अली युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी रहे चुके है।

सपा संस्थापक स्वर्गीय माननीय मुलायम सिंह यादव की नजर मुनव्वर अली ज़ब मुलायम सिंह यादव पहली बार सहकारिता मंत्री के रूप में नजीबाबाद आए थे उसे समय मुनव्वर अली की उम्र 16 वर्ष थी और आज के इंटर कॉलेज नजीबाबाद के छात्र संघ के अध्यक्ष थे मुनव्वर अली की पहली मुलाकात ताकि मगर चौराहे पर हाजी बशीर की बैठक में करने मुलायम सिंह यादव जी से हुई थी मुलायम सिंह मुनव्वर अली से इतने प्रभावित हुए की उन्होंने आज ही बशीर से कहा कि बच्चा मुझे दे दो।

मुलायम सिंह यादव ने अली को जनता दल का जिला सचिव बनाया जनता दल से अलग होकर जब समाजवादी जनता पार्टी( एम ) तो उसमे भी अली को जिला महासचिव बनाया उसके बाद 1992 समाज वादी पार्टी एक गठन के समय मुनव्वर अली को जिला महासचिव बनाया गया  उसके बाद मनोहर अली को युवा को जोड़ने की जिम्मेदारी देते हुए युव जन सभा का जिला अध्यक्ष बनाया गया

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

8 months ago