नजीबाबाद के ग्राम सिकंदरपुर में राशन डीलर ने उपभोक्ता (कार्ड धारक) के साथ की मार पिटाई।

नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में ग्रामीण पूरन सिंह पुत्र छत्रपाल निवासी सिकंदरपुर बसी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर पर राशन डीलर द्वारा मार पिटाई की गई ।

ज्ञात है कि दिनांक 23/10/2020 समय करीब 12:00 बजे दोपहर को प्रार्थी का पुत्र हिमांशु आयु 14 वर्ष गांव में स्थित सुरेश चंद राशन डीलर की सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने के लिए गया हुआ था सस्ते गल्ले की दुकान पर काफी भीड़ थी राशन डीलर शराब पीकर राशन वितरण कर रहा था भीड़ को देखकर राशन डीलर गाली गलौज पर उतारो हो गया उस समय प्रार्थी का पुत्र राशन ले रहा था भीड़ को देख कर राशन डीलर आग बबूला हो गया और हिमांशु से मारपीट पर उतर आया व जूते चप्पल से उसे मारने पीटने लगा काफी देर तक मारता पीटता रहा प्रार्थी के पुत्र को जान से मारने की कोशिश भी की लेकिन वहीं पर खड़ी भीड़ ने किसी तरह प्रार्थी के पुत्र को राशन डीलर के चंगुल से बचा लिया

ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर राशन महीने में मात्र एक या 2 दिन ही राशन वितरण करता है जबकि नियम यह है पूरे महीने ही राशन वितरण चलता रहे लेकिन राशन डीलर अपनी मनमानी करते हुए अपनी मर्जी से ही राशन बांटता है राशन डीलर अपनी मनमानी के चलते एक दिन पहले ही उपभोक्ताओं के निशानियां अंगूठा मशीन पर लगवा लेता है और उसके बाद अपनी मर्जी से 4.50 किलो राशन प्रति यूनिट देता है डीलर सुरेश चंद एक शराबी व दबंगई किस्म का व्यक्ति है और शराब के नशे में राशन वितरण करता है अगर कोई शिकायत करता है तो उसके साथ भी गाली गलौज मारपीट करता है अनेक औरतें ऐसी भी हैं जो राशन डीलर को नशे की हालत में देखकर बिना राशन लिए ही अपने घर वापसी हो जाती हैं चाहे उन्हें भूखे क्यों ना सुना पड़े वह बिना राशन लिए ही चली आती है

एसडीएम नजीबाबाद के आदेश अनुसार पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए नजीबाबाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राशन डीलर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सस्ता गल्ला राशन को ना बांटने को कहते हुए राशन डीलर को पुलिस ने हिरासत में लिया

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन ने भी मुहिम छेड़ते हुए प्रार्थी से एसडीएम नजीबाबाद को एक प्रार्थना पत्र दिलवाया जिसमें एसडीएम नजीबाबाद ने कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार को आदेश जारी किया ।

बाईट : पूरन सिंह पिता हिमांशु

नजीबाबाद से आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago