पौड़ी स्तिथ अपने पुश्तैनी गांव पहुंचे मोदी के करीबी व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ।

मोदी के करीबी व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पौड़ी जिले में स्थित पुश्तैनी गांव घीड़ी पहुँचे । इस दौरान वह अपने घर भी गए, जो कि अब जर्जर हालत में है। NSA का पद संभालने के बाद से डोभाल का अपने गांव का यह तीसरा दौरा है। गांव के लोगों से मुलाकात के दौरान डोभाल ने उनकी परेशानियो के बारे में भी जाना।

डोभाल शनिवार को पौड़ी जिले के घीड़ी गांव में पहुंचे।अजीत डोभाल अपने गांव में करीब ढाई घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर पत्नी संग कुलदेवी की पूजा की अजीत डोभाल ने बताया कि वह गांव में घर का दुबारा बनाना चाहते हैं, जिससे कि वह यहां पर आते रहें। उन्होंने लोगों से बातचीत में बताया कि घर का नक्शा जल्द ही तैयार हो जाएगा। डोभाल ने बताया कि पुश्तैनी गांव में अधिक समय गुजारने के लिए जल्द से जल्द घर को बनवा लेना चाहते हैं।

इस मुलाकात के दौरान लोगों ने गांव में लिंक रोड लाने के मामले को उठाया। ग्रामीणों ने खराब स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा सुविधाओं और इनमें सुधार की बात की।

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस ख़बर सबसे पहले

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago