सेवानिवृत्त प्रधान सहायक को जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

श्री सुरेन्द्र कुमार, प्रधान सहायक/सहायक OSD सेवानिवृत्त, जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने अपने आवासीय कार्यालय कक्ष में उन्हेें शाल औढ़ा कर और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय द्वारा श्री सुरेन्द्र कुमार, प्रधान सहायक को आज सेवानिवृत्त के अवसर पर उन्हें अपने आवासीय कार्यालय कक्ष में शाल औढ़ा कर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम गजरौला शिव के निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार, वर्धमान काॅलिज से हिन्दी में एम ए उत्तीर्ण जिलाधिकारी आवासीय कार्यालय में सहायक के रूप में 24 जुलाई,92 से अपनी सेवाएं प्रदान और सेवानिवृत्ति तक यहीं कार्यरत रहे। अपने व्यवहार में मिलंसारी, सादगी, शालीनता, सहजता और सहयोगी स्वभाव से सभी के दिल में सम्मान और स्थान बनाने वाले श्री सुरेन्द्र कुमार ने अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, सर्तक, निष्ठावान और समर्पित हो कर कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। यही कारण है कि उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी खुश होने के साथ-साथ उदास भी नज़र आए।


इस अवसर पर ओएसडी नरेन्द्र पाल सिंह, कृष्ण कुमार, आफ़ाक अहमद, आमोक दीक्षित, सुनील कुमार वर्मा सहित कलक्ट्रेट के अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।  

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago