जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने सभी क्षेत्रवासियों को ईदुलअज़्हा की दी मुबारकबाद

जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय द्वारा ईदुलअज़्हा के शुभ अवसर पर सभी जिलावासियों विशेषकर मुस्लिम बन्धुओं को दी शुभकामनायें, त्यौहार के अवसर पर कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का अनुपालन करने में ज़िला प्रशासन के साथ सहयोग का आह्वान
 

बिजनौर न्यूज़:- जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने ईदुलअज़्हा के शुभ अवसर पर सभी जिलावासियों विशेषकर मुस्लिम बन्धुओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कुर्बानी के इस पवित्र त्यौहार को उसकी मूल भावना के साथ शांति और सद्भाव के साथ मनायें और अपने जीवन में उसका व्यवहारिक रूप प्रदान करें। उन्होने कहा कि इन्सान तभी महान और पे्ररणास्रोत हो सकता है, जब वह अपने जीवन में ईश्वरीय आदेशों का व्यवहारिक प्रदर्शन करे और ईश्वर की रज़ा प्राप्त करने के लिए अपने स्वार्थ और अहंकार को त्याग कर मानव सेवा के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के सभी मुस्लिम बन्धु , समाज में मानवीय बन्धुत्व और सामप्रदायिक सौहार्द की भावना को और अधिक बलवती बनाने तथा त्यौहार के अवसर पर कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का अनुपालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करेगें।  

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago