नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा निवासी युवती अपहरण मामले में पुलिस ने की गिरफ्तारी

Bijnor :-नजीबाबाद तहसील के ग्राम घोसीपुरा निवासी युवती के अपहरण प्रकरण तथा उसके ममेरे भाई के फायरिंग में घायल हुए मामले में पुलिस ने आरोपी की मां और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में घायल युवक का मेरठ में उपचार कराया गया था है। पुलिस आरोपी व युवती की तलाश कर रही है।

शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने बुंदकी मार्ग स्थित ग्राम घोसीपुरा निवासी की तहरीर पर उसकी पुत्री के अपहरण के मामले में छानबीन करते हुए युवती को उसके घर से ले जाने तथा युवती के घर आए उसके ममेरे भाई को गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपी की मां पूनम पत्नी स्वर्गीय अजय सिंह निवासी घोसीपुरा तथा आरोपी युवक पंकज के दोस्त करन पुत्र रोहिताश निवासी ग्राम कोटकादर थाना रायपुर सादात को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

इस मामले में युवती के पिता ने थाना कोतवाली नजीबाबाद पुलिस को 21 जुलाई को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि उसके गांव का गैर बिरादरी का एक युवक अपने भाई व अन्य लोगों के साथ बीती रात्रि उसके घर में घुस आया।

उक्त युवक के भाई व अन्य साथियों ने उसके दो पुत्रों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। साथ ही जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पुत्री से भी मारपीट की।

पुत्री के शोर पर घर पर रिश्तेदारी में आया 17 वर्षीय भांजा जाग गया और उसके पुत्रों को छुड़ाने लगा। इस दौरान गांव के पंकज ने फायर कर दिया।

जिससे उसका भांजा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया है। युवती के पिता ने रिपोर्ट में कहा था कि आरोपी पंकज व उसके साथी पीडि़त की पुत्री की कनपटी पर तमंचा लगाकर अपहरण कर कार में ले गए हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धाराओं 147, 148, 149, 304, 307, 364, 368, 373, 506 तथा एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु की।

थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि इस मामले में आरोपी युवक पंकज की मां की साजिश में संलिप्तता पायी गयी है। साथ ही जांच में सामने आया कि उसका दोस्त करन भी मारपीट व युवती के रिश्ते के भाई को गोली मारने के समय मौजूद था। पुलिस आरोपी युवक व युवती की तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago