Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर में रोडवेज बस ने बुजुर्ग को कुचला बुजुर्ग की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

बिजनौर के नूरपुर में मंगलवार दोपहर शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज बस की चपेट में आने से 68 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान महावीर सिंह (पुत्र परवीन सिंह) निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर नूरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महावीर सिंह रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहे चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में महावीर सिंह बस के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने रोडवेज बस और चालक को भी हिरासत में ले लिया है।इस दर्दनाक घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की गहन पड़ताल कर रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा नूरपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago