Categories: नहटौर

बिजनौर में बंद मकान में अचानक लगी आग, लाखों का हुआ नुक़सान, पीड़ित ने आग लगाने की आशंका जताई

🔸शादी में गया था परिवार, पीछे से घर में लगी आग,सब जलकर हुआ खाक

बिजनौर के नहटौर  में बंद मकान में अचानक आग लग गई। जिससे मकान से आग की लंबी लंबी लपटे निकलने लगी। लंबी लंबी लपटे देख गांव में अफरा तफरी मच गईं। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और मकान स्वामी को सूचना दी। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात क्षेत्र के ग्राम गिलाडा निवासी अशोक पुत्र तेजपाल सिंह के बंद मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वैंटिलेटर से आग की लंबी लंबी लपटे व धुंआ निकलता देख ग्रामीणों ने मकान के ताले तोड़कर आग पर काबू पाया तथा परिवार सहित ससुराल गए अशोक को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे अशोक ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान पति उदित कुमार व लेखपाल राहुल कुमार को दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने उसके बयान दर्जकर नुकसान का जायजा लिया। अशोक ने बताया कि आग लगने से घर में रखा बैड, फ्रिज, सोफा, कपडे, आनाज आदि व बीस हजार की नकदी जलकर खाक हो गई।

उसने किसी के द्वारा आग लगाए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अशोक अपनी पत्नी सहित बच्चों को लेकर अपनी ससुराल वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago