बिजनौर के धामपुर में लापता इशरत का कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, रोते बिलखते परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिजनौर के धामपुर मे एक युवक का सड़क किनारे स्तिथ कुए मे खून से लथपथ अवस्था मे शव मिलने से परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक युवक कल रात से गायब था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है

जानकारी के अनुसार धामपुर के गांव पल्लावाला निवासी इशरत (19) वर्ष पुत्र इस्लामुद्दीन कल रात खाना खाकर घर से निकाला था जो देर रात तक घर नही पहुंचा परिजन उसको रात से ही हर संभव स्थानों पर तालाश कर चुके थे।

लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया , वही आज राहगीरों द्वारा बताया की गया की सड़क किनारे स्तिथ एक कुए मे कुछ पड़ा है, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुए मे टॉर्च से देखा तो एक युवक की खून से लथपथ अवस्था मे लाश पड़ी है।

पुलिस ने लाश को कुए से बाहर निकाला जिसकी पहचान कल रात से गायब इशरत के रूप मे हुई मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है, आशंका जताई जा रही है, की युवक की हत्या कर उसकी लाश को छुपाने के उद्देश्य से कुए मे फेका गया है। जिस खेत मे युवक का शव मिला है, वह खेत भी उसी का है।

फिलहाल घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल सीओ सर्वम सिंह, व फॉरेंसिक टीम घटना की कई पहलुओं पर जांच कर रहे है। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया की मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर कार्यवाही की जायगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago