बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, बीजेपी और सपा ने किया अपनी अपनी जीत का दावा

Reported By : तुषार वर्मा | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 26, 2021

जनपद बिजनौर में आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन किया जा रहा रहा है । बीजेपी ने साकेन्द्र प्रताप सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है तो वही सपा ने चरनजीत सिंह कौर को उम्मीदवार घोषित किया है

दोनो की उम्मीदवार अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है । लेकिन बिजनौर जिले में बीजेपी और सपा गठबंधन उम्मीदवार में कड़ी टक्कर  होने की प्रबल संभावना है । 

यूपी में आज सभी 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार नामांकन कर रहे है तो वही हम बात कर रहे है यूपी के बिजनौर जिले में भी बीजेपी के जिला पंचायत उम्मीदवार साकेन्द्र प्रताप सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है तो वही विपक्षी दल सपा की उम्मीदवार चरनजीत कौर ने अपना पर्चा दाखिल किया है ।

बीजेपी के उम्मीदवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने जब मीडिया से बात की तो वो अपनी जीत मानकर चल रहे है । बिजनौर जिले में कुल 56 जिला पंचायत सदस्य है ।

बीजेपी उम्मीदवार 56 में से 37 जिला  को अपने खेमे में होने की बात कर रहे है । जिला पंचायत चुनाव जीतने के बाद जिले में विकास कराने की बात भी कह रहे है । 

वही सपा की उम्मीदवार चरनजीत कौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है सपा उम्मीदवार चरनजीत कौर ने गले मे कुछ कमी होने की वजह से मीडिया से मुखातिब नही हो पाई ।

उधर सपा उम्मीदवार के वकील ने मीडिया को बताया कि हमारी उम्मीदवार जीत रही है । सपा उम्मीदवार को रालोद,भीम आर्मी और भाकियू का समर्थन प्राप्त है । 

बिजनौर व आस पास के क्षेत्रों की ताज़ा खबरों के लिए Bijnor Express की मोबाइल एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर जाकर आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago