मंडावली में खाद लेने के लिए किसानों की लगी भारी भीड़, सहकारी समिति के एमडी पर लगाए गंभीर आरोप

Reported By : अब्दुल रहमान अल्वी | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 27, 2021

जनपद बिजनौर के मंडावली में किसान सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की लगी भारी भीड़ लंबी लाइन में सोशल डिस्टेंस का भी नहीं रखा गया ध्यान किसानों ने सहकारी समिति के एमडी पर गंभीर आरोप लगाए।

किसानों ने बताया कि 1 सप्ताह पहले खाद की गाड़ी आ गई थी लेकिन किसानों को खाद नहीं दिया गया किसानों का यह भी आरोप है कि समिति का एमडी पास के ही एक गांव का रहने वाला है जिसकी वजह से पहले आपने लोगों को चोरी-छिपे खाद दे देता है जबकि अन्य किसानों को खाद ना आने की बात कहकर मना कर दिया जाता है।

1 सप्ताह पहले गाड़ी आने के बाद आज रविवार को खाद का वितरण किया जा रहा है लेकिन आज भी किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं दिया जा रहा एक किसान को केवल दो कट्टे खाद दिया जा रहा है जब की लंबी लाइन है यह दो कट्टे भी सब लोगों को मिलना मुश्किल है

गर्मी के मौसम में तपती धूप में किसान सुबह से बिना कुछ खाए पिए लाइन में लगे हुए हैं लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं की उन्होंने खाद मिलेगा किसानों ने सहकारी समिति के एमडी को यहां से हटाए जाने की मांग की

बिजनौर व आस पास के क्षेत्रों की ताज़ा खबरों के लिए Bijnor Express की मोबाइल एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर जाकर आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago