बिजनौर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही से कुड़े के ढेर में पहूंची लाखो की दवा

बिजनौर में सरकारी स्वास्थ विभाग की लापरवाही का आलम उस वक्त देखने को मिला जब लाखों रुपए की सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली अगर समय रहते दवाइयां एक्सपायर न होती तो कंपनी को वापस कर दी जाती और सरकारी खजाने की बर्बादी ना होती,

करोड़ों रुपए की लागत से बना ये है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय बिजनौर का सरकारी अस्पताल जहां पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लाखों रुपए की दवा को कूड़े के ढेर में खुला फेंक दिया गया।

भले ही सरकारी दवा जून के महीने में एक्सपायर होनी हो लेकिन दवा को कूड़े के ढेर में फेंकने की बजाय बल्कि उसे यानी गहरे गड्ढे में दबाना चाहिए था साथ ही खुले में सड़क किनारे पड़ी दवाई को आवारा पशु भी सेवन कर सकते हैं जिसकी वजह से दवा खाने से पशु की मौत भी हो सकती है

खबर मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद सीएमओ के हाथ पाँव फूल गए कैमरे के सामने दूसरे की गलती बता कर अपनी बात से पल्ला झाड़ते नजर आए।

वहीं स्थानीय निवासी की मानें तो सरकारी डॉक्टर ज्यादातर अस्पताल में गरीब मरीजों को बाहर की दवा लिखते हैं अगर स्वास्थ्य विभाग के नाकारा अफसर समय रहते दवा कंपनी को वापस कर देते तो लाखों रुपए के सरकारी खजाने की यू बर्बादी ना होती साथ ही गरीब मरीजों को मुफ्त में दवा भी मुहैया हो जाती

बिजनौर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही से कुड़े में पहूंची लाखो की दवा.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल पर देख सकते हैं

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago