बिजनौर में हुये दंगल का खिताब सुमित पहलवान ने जीता। दंगल में एसपी जादौन ने पहुँचकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया तो वही विधायक हाजी तस्लीम ने विजेता को सम्मानित किया।

Reported by: विकास आर्य | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के ग्राम चमरोला में चल रहे स्वर्गीय चौधरी प्यारे सिंह समृद्धि दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कुश्ती दंगल में पुलिस अधीक्षक नीरज यादव ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

वही दंगल विजेता सुमित पहलवान दिल्ली को वर्तमान नजीबाबाद विधानसभा विधायक हाजी तस्लीम अहमद व भा. कि. यू. लोकशक्ति बिजनौर जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने एक पीतल की गदा और 31 हजार रूपये के नगद पुरस्कार तथा स्व. चौ. प्यारे सिंह स्मृति दिवस ओपन टाइटल विजेता 2024 का पटका पहनाकर दंगल विजेता की उपाधि से सम्मानित किया गया।

बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिल्ली के पहलवान सुमित ने फाइनल मुकाबला जीतकर दंगल पर कब्जा किया। इस दंगल में क्षेत्र सहित दूरदराज के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौके पर मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने अपने स्वर्गीय पिताजी चौधरी प्यारे सिंह के स्मृति दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी ग्राम चमरौला में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन कराया। दंगल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया।

उन्होंने कुश्ती को भारतीय खेल बताते हुए कहा कि युवाओं को इस खेल में आगे बढ़ना चाहिए, जिससे कुश्ती में देश को कई बेटियां ने मेडल दिलाया। युवाओं को इस खेल के अभ्यास को बात कही।दंगल के दूसरे दिन बुधवार को देशभर के पहलवानों ने प्रतिभाग किय। देशभर के 11 पहलवानों ने इस दंगल में प्रतिभाग किया। ओपन टाइटल 2024 का खिताब जीतने के लिए कुल 11 पहलवानों ने अपनी दावेदारी पेश की ।

दंगल के दूसरे राउंड में चमकोर पहलवान पंजाब, रोहित पहलवान हरियाणा, सुमित पहलवान दिल्ली ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर समाजानिदो राउंड में प्रवेश किका सेमीफाइनल राउंड में रोहित पहलवान हरियाणा ने बाई के आधार पर तथा सुमित पहलवान दिल्ली ने चमकोर पहलवान पंजाब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल कुश्ती का रोमांचक मुकाबला रोहित पहलवान हरियाणा तथा सुमित पहलवान दिल्ली के बीच लड़ा गया।

जिसमें सुमित पहलवान ने रोहित पहलवान को हराकर स्व. चौ. प्यारे सिंह स्मृति दिवस ओपन टाइटल 2024 का खिताब अपने नाम किया दूसरे दिन के दंगल विजेता सुमित पहलवान दिल्ली को वर्तमान नजीबाबाद विधानसभा विधायक हाजी तस्लीम अहमद व भा. कि. यू. लोकशक्ति बिजनौर जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने एक पीतल की गदा और 31 हजार रूपये के नगद पुरस्कार तथा स्व. चौ. प्यारे सिंह स्मृति दिवस ओपन टाइटल विजेता 2024 का पटका पहनाकर दंगल विजेता की उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता रोहित पहलवान हरियाणा को 11 हजार रूपये नगद व स्व. चौ. प्यारे सिंह स्मृति दिवस ओपन टाइटल उप विजेता 2024 का पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago