बिजनौर में एसपी जादौन ने रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों, व बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की।

Reported by: विकास आर्य | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

नजीबाबाद में पुलिस अधीक्षक बिजनौर के द्वारा नजीबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत कानून व शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत व आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से मुख्यमार्गो/ सरार्फा बाजारों, रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गई।

गुरूवार को शाम नजीबाबाद पहुंचे बिजनौर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने स्थानीय पुलिस के साथ कोतवाली नजीबाबाद से कानून व शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत व आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से नगर के मुख्य मार्गो/ सरार्फा बाजारों, रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही रेलवे स्टेशन के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने व गलत तरीके से आदर्श नगर, रेलवे कालोनी और आसपास क्षेत्र की स्कूली छात्राओं के द्वारा लाइन पार करने पर उन्हें भविष्य में इस तरहा ना करने और सही रास्ते से जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर नजीबाबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अनिल सिंह व नजीबाबाद कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर और कई चौकी प्रभारी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago