Categories: किरतपुर

किरतपुर थाना क्षेत्र के मौज़्जमपुर में स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम सुरक्षा गार्ड की करंट लगने से हुई मौत

🔹जनपद में पिछले दो दिनों में करंट लगने से हुई तीन लोगों की मौत,

Bijnor: मृतक के भाई पुष्पेंद्र पुत्र गिरथर निवासी द्वारकापुरी थाना मंडावर द्वारा किरतपुर थाने में दी गई हैं तहरीर के अनुसार सोनू पुत्र गिरथर सिंह ग्राम द्वारिकापुरी थाना मंडावर का निवासी है जो की मौज़्जमपुर थाना किरतपुर के एटीएम सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था,

मृतक व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड कंपनी हिताची से बैंक ऑफ बड़ौदा ने हायर कर रखा था अब मृतक सोनू की ड्यूटी बैंक ऑफ बड़ौदा में चल रही थी, कल देर शाम 5 बजे सोनू बैंक की बिजली ठीक कर रहा था, बिजली ठीक करते समय सोनू को बिजली ने पकड़ लिया जिस से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई,

जिसमे कल्लू सिंह पुत्र मुन्ने सिंह, ओमपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी ज्वाला चंडी थाना किरतपुर वही पर घटनास्थल पर मौजूद थे, वही दूसरी और बैंक मैनेजर प्रवीण का कहना है की सोनू की बैंक में नही हुई है जबकि बैंक के पास में ट्यूबबेल पर करेंट लगने से मौत हुई है और उनको किसी बाहर के युवक द्वारा उनको जानकारी दी गई थी के सोनू बाहर पड़ा है,

तभी ये दोनो बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक मैनेजर प्रवीण सोनू को सरकारी अस्पताल किरतपुर पहुंचे जहा पर उनको मृतक घोषित कर दिया गया है जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, पुलिस से पंचायतनामा कराके पुलिस से उचित कार्यवाही के मांग की है,

किरतपुर से हमारे सवांददाता हिमांशु भारती की यह रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago