बिजनौर के जलालाबाद में गौशाला में रखीं गायों की हालत दयनीय स्थिति में

Bijnor: जनपद बिजनौर की नगर पंचायत जलालाबाद के द्वारा चलाई जा रही गौशाला का निरीक्षण भाजपा नेताओं व नामित सभासद के द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान गायों की हालत बहुत दयनीय स्थिति में पाई गई गौशाला में दो गायों की हालात गंभीर मिली है गायों के मुँह व अन्य भागों में कीड़े चल रहे है गायों सिर्फ सांसे ही चल रही है।

गायो की यह हालत देखकर भाजपा नामित सभासद व नेताओं का पारा चढ़ गया और नगर पंचायत जलालाबाद की घोर लापरवाही के खिलाफ नाराज़गी ज़ाहिर की। गायों की हालत को देखते हुए उन्होंने तत्काल नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह से बात की और डॉक्टर से उपचार करने के लिये कहा ।

सभासद दीपक कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारियो ने सही से देखभाल नही की गायों को पानी देना चारा व देखरेख करना उनकी जिम्मेदारी है अगर गाये बीमार थी तो उनका इलाज क्यों नही किया गया अगर आज वो निरीक्षण करने नही आते तो ये गाये मर जाती ना इन्हें इलाज मिल पाता

सभासद दीपक कुमार व राजेश राजपूत भाजपा नेता ज़ाहिद हुसैन ने नगर पंचायत जलालाबाद की घोर लापरवाही उजागर करते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की गई और ज़िला प्रशासन से नगर पंचायत जलालाबाद के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया ।

बिजनौर एक्सप्रेस से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

3 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago