बिजनौर अस्थाई जेल से फरार चल रहे 25,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

◾ बदमाश स्वाट टीम व पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार ।

◾एक तमंचा और खोखा भी बरामद ।

कोतवाली देहात थाना पुलिस की टीम ने कुछ दिनों पहले जेल से भागे कैदियों में से एक कैदी को एक तमंचे व एक कारतूस का खोखा व एक जिंदा कारतूस के साथ मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया ।

गौरतलब है कि जिला बिजनौर की अस्थाई जेल से कुछ दिन पहले 4 कैदी फरार हो गए थे जिनमें से एक कैदी कोतवाली देहात का निवासी था फरारी के बाद प्रसासन द्वारा इस अपराधी पर 25 हज़ार का इनाम भी रखा था रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर के जंगल मे भटे के समीप पुलिस ने जाल बिछाया पुलिस को देखकर अपराधी फरमान ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोसिस की लेकिन पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार अजादार हुसैन जैदी ,स्वाट टीम प्रभारी मनोज कुमार परमार आकाश धामा इत्यादि की अहम भूमिका रही ,अब तक फरार 4 अपराधियो में 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

रिपोर्ट रोहित कुमार/कोतवाली देहात

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago