बिजनौर के ग्राम जलालपुर में अवैध खनन करते हुए 01 जेसीबी और 02 डंपर प्लेसर रंगे हाथ पकड़े गए

उपजिलाधिकारी सदर व नायब तहसीलदार द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए

एक जेसीबी और 02 डंपर प्लेसर पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपे

उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक और नायब तहसीलदार द्वारा कल देर रात ग्राम जलालपुर काजी में मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और 02 डंपर प्लेसर रंगे हाथ पकड़े और पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपे

उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कल देर रात्रि अवैध खनन पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ग्राम जलालपुर क़ाज़ी में मिट्टी का अवैध खनन करते हुए मौक़े पर एक जेसीबी तथा 02 डम्पर प्लेसर को रगें हाथों पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही अमल में जाएंगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जब्त की गई एक जेसीबी तथा दोनों डम्पर प्लेसर को पुलिस के सुपुर्द करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
इस अवसर उनके साथ नायब तहसीलदार अजय कुमार तथा अन्य स्टाफ के लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट : आसिम जलालाबादी

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago