बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने जनपद में बुना पुलिस चौकियों का जाल

▪️जनपद में अपराधों पर लगाम लगाने में चौकियां अहम भूमिका निभा रही हैं।

▪️एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने नवनिर्मित गोरा बादल चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

जनपद बिजनौर के धामपुर स्योहारा मार्ग पर आज एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रुप से गोरा बादल चौकी का फीता काटकर किया उद्घाटन किया चौकी उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने कहा कि पुलिस चौकी के स्थापित होने के बाद आसपास के 1 दर्जन से अधिक गांव के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा

उन्होंने कहा कि जनपद में जरूरत के हिसाब से हर चेकप्वाइंट पर चौकी की स्थापना की जा चुकी है जनपद में अपराधों पर लगाम लगाने में यह चौकियां अहम भूमिका निभा रही हैं इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को क्षेत्र की जनता का सम्मान करने व उनकी छोटी से छोटी समस्या का तुरंत समाधान कराने के भी निर्देश दिए।

इससे पूर्व उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों व अतिथियों का परिचय भी लिया। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के एमआर पाशा ने एसपी को बुके तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया । इस दौरान सीओ अजय अग्रवाल, कोतवाल माधो सिंह बिष्ट, स्योहारा, आशीष तोमर, पंकज शर्मा ,डॉक्टर एनपी सिंह, इंजीनियर अनिल कुमार पाल व धामपुर शुगर मिल के कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर दिनेश कुमार आदि अनेक लोग मौजूद रहे

धामपुर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago