दिगम्बर सिंह के नेतृत्व में बिजनौर की सहकारी गन्ना समिति में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन के नेता दिगम्बर सिंह के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने बिजनौर गन्ना समिति में पंचायत का आयोजन किया, पंचायत के दौरान किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई

किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों के निस्तारण की मांग की। उन्होंने एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए, किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू की जाए, किसानों को उनके गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर कराया जाए,

किसानों को कम दरों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाए, किसानों पर बैंकों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए, 60 वर्ष से अधिक के किसानों और मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए और किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए दिन के भीतर नहरों में पानी छोड़ा जाए जैसी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।

धरना दे रहे किसानों ने कहा कि गर्मी के मौसम में किसानों की फसल सुखने को तैयार हैं और सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं है यदि हमारी सभी मांगो का जल्द से जल्द निस्तारण नही हुआ तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago