▪️दो बदमाशों दो लाख रुपये के पटाखों के साथ गिरफ्तार।
बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बने व अधबने लगभग दो लाख रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए हैं
पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाले अरशद व सत्यवीर नाम के व्यक्तियों को मुखबिर ली सूचना पर गांव गढ़मलपुर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी मिलकर असलम के गोदाम में पटाखा बनाने का कार्य करते हैं। साथ ही विस्फोटक सामाग्री असलम बाहर से खरीद कर लाता था।
उनके द्वारा करीब 10 से 12 दिनों के अंदर से ही अवैध रूप से पटाखा बनाने का कार्य किया जा रहा था। इस घटना खुलासा करते हुए एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अवैध पटाखा बनाने वाले अरशद व सत्यवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी असलम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है
बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।
© Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…