बिजनौर में चार दिनों से लापता महिला का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

▪️बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम पैजनिया में खेत के कुएं से मिला लापता विवाहिता का शव,▪️मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए सड़क पर घंटो तक जाम लगाया,#Bijnor: में चार दिन से लापता एक विवाहिता का शव खेत में कुए के अंदर पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुए के अंदर से महिला का शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भिजवाया,*बाईट धर्मवीर सिंह बिजनौर पुलिस अधीक्षक*

विवाहिता का शव मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए सड़क पर घंटों तक जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा काफी देर बाद परिजनों को शांत कर जाम खुलवाया गया।बता दे कि बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम पैजनिया में एक खेत के अंदर बने हुए कुएं में विवाहिता सोनम का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता 4 दिन से लापता थी जिसकी तलाश परिजनों द्वारा लगातार की जा रही थी। वही आज खेत में कुए के अंदर शव मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने नूरपुर बिजनौर मार्ग पर घंटो तक जाम लगा दिया,मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। जानकारी है कि किरतपुर थाना क्षेत्र के लाडनपुर निवासी मृतका सोनम की शादी 3 साल पहले पैजनिया में हुई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया है,उधर पुलिस द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया और परिजनों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के कुछ लोगों का हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है,(रिपोर्ट बाई तुषार वर्मा)
Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago