Bijnor: के धामपुर में पांच ट्रक चोर अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार

बिजनौर के धामपुर में चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी द्वारा सभी थानों को निर्देशित कर चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए निर्देश दिए गए थे,

इस निर्देश के तहत 19 अगस्त की रात को बिजनौर की धामपुर शुगर मिल के सामने से चोरों द्वारा एक ट्रक को चुराकर उसको दूसरे कागजात पर चलाया जा रहा था,

बाईट:- डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ साथ चोरी करने वाले और ट्रक की खरीद फरोख्त करने वाले कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है,

बिजनौर के धामपुर शुगर मिल के पास खड़े एक ट्रक को जाहिद और महबूब द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस चोरी की घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर धामपुर पुलिस टीम ने जब पूरी घटना की जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इस चोरी की घटना का पता चला,

पुलिस ने इस घटना में शामिल जाहिद और महबूब को गिरफ्तार कर इस चोरी में शामिल और ट्रक की खरीद फरोख्त मामले में विवेक, संतोष और मुकीम को भी गिरफ्तार किया है। चोरी में शामिल अर्टिगा गाड़ी को पुलिस जल्द बरामद करने की बात कह रही है साथ ही चोरों के पास से पुलिस ने 2 अवैध तमंचा और चार कारतूस 315 बोर के बरामद किए हैं। पुलिस इन सभी चोरों को जेल भेज रही है,

(रिपोर्ट:- तुषार वर्मा / बिजनौर)

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago