बिजनौर के धामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग वह मुर्गी कारोबारियों में मची खलबली

Bijnor: जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ दिन पहले मुर्गी फार्म पर कई मुर्गे मरे हुए मिले थे। अन्य जगहों पर भी कव्वे और अन्य पक्षी मरे हुए मिल रहे थे।पक्षियों के मृत मिलने पर पशु चिकित्सक द्वारा पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया गया था,

इस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्रशासन को अब मिली है। इस रिपोर्ट के आधार पर बर्ड फ्लू की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद मुर्गे के पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे को प्रशासन द्वारा सील करा दिया गया है। मुर्गे सहित अन्य पक्षियों को भी मिट्टी में दबाया जा रहा है।

जनपद बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के आमखेड़ा संजरपुर गांव में 28 दिसंबर को एक पोल्ट्री फार्म मालिक के कई मुर्गे मरने की सूचना जिला प्रशासन को हुई थी। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक अधिकारी ने सभी मुर्गों को दबाने के आदेश दिए थे और पोस्टमार्टम के लिए कुछ मुर्गों को भेजा गया था।

अब रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि इन मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई थी। वही पोल्ट्री फॉर्म के मालिक मदन पाल ने बताया कि 28 दिसंबर को उनके पोल्ट्री फॉर्म में कुछ मुर्गियां मर गई थी। इसकी सूचना उसने कांटेक्ट फार्मिंग कंपनी के लोगों को दी थी।उधर प्रशासन द्वारा मरी हुई मुर्गियों का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पता चला है कि उन मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई थी। वही पोल्ट्री फॉर्म के मालिक द्वारा सभी मुर्गियों को मिट्टी में दबा दिया गया है।

बर्ड फ्लू की पुष्टि करते हुए एसडीएम धामपुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले गांव अमखेड़ा संजरपुर में एक पोल्ट्री फॉर्म में कई मुर्गियां मर गई थी। इन मुर्गियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रशासन को अब मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। इस गांव के 1 किलोमीटर के दायरे को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है और आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में मुर्गी पोल्ट्री फार्म वाले सभी मालिकों को मुर्गी मिट्टी में दबाने के लिए आदेश दिए गए हैं,

रिपोर्टर दिनेश कुमार प्रजापति धामपुर जनपद बिजनौ

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

3 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago