बिजनौर के जामुन वाला में हाथी के हमले में एक किसान की हुईं मौत

Bijnor: दरअसल जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क से होता हुआ एक जंगली हाथी गन्ने के खेत मे जा घुसा जहाँ पर खेत की रखवाली कर रहे दो किसान को हाथी ने ज़मीन पर पटक दिया ग़नीमत रही एक साथी तो बच गया लेकिन दूसरा साथी न बच सका जिसको इलाज के लिए जाते हुए ही मौत हो गई जवान मौत के बाद परिजनों व इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है,

मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम हाथी की पहचान करने में जुट गई है साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है,

बिजनौर के जामुन वाला इलाके में जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क का एक हाथी गन्ने के खेत मे जा घुसा वहॉ पहले से मौजूद 32 साल का किसान कुलदीप ने शुरू में हाथी को भगाने की कोशिश की लेकिन जब अकेले से हाथी नही भागा तो कुलदीप अपने घर से आस पड़ोस के दस साथियों को जंगल ले गया,

जहाँ पर गन्ने के खेत मे पहले से ही जंगली हाथी छिपा था सबसे पहले तीन साथी गन्ने के खेत मे हाथी को भगाने के मकसद से घुसे थे लेकिन इसी बीच कुलदीप के दोस्त को हाथी ने ज़मीन पर पटक दिया उसके बाद कुलदीप को भी कई बार पटकने ने कुलदीप ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया जबकि कुलदीप का दुसरे साथी को और साथियों ने बचा लिया

फिलहाल मौके पर वन विभाग व पुलिस की टीम जंगलों में हाथी की तलाश में धूल फांक रही है लगता है हाथी अपने ठिकाने वापिस लौट गया है दर्दनाक हादसे के बाद पूरा इलाका हाथी की दहशत में है साथ ही कुलदीप के जाने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर देखने को मिल रही है,




धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago