Categories: बिजनौर

बिजनौर में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर युवती ने खाया जहर डेढ़ साल से चल रहा था दोनों में प्रेम-प्रसंग

बिजनौर में आज प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर एक युवती ने क्षुब्ध होकर विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया  गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

युवती एक प्राइवेट कॉलेज में जॉब करती है और पिछले एक डेढ़ साल से युवक के संपर्क में थी दरअसल एक निजी कॉलेज में जॉब करने वाली युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर क्षुब्ध होकर विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया।

युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की युवती हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और पिछले एक-डेढ़ साल से शहर के ही एक निजी कॉलेज में जॉब कर करती है और शहर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है।

बताया जा रहा है कि युवती का कम्भोर गांव के रहने वाले रोहन नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों की बात शादी तक जा पहुंची। युवती के परिजनों का कहना है कि पिछले एक डेढ़ साल से दोनों साथ में थे, लेकिन अब युवक शादी से इनकार कर रहा है।

युवती को लगातार परेशान कर रहा है, जिससे क्षुब्ध होकर उसने विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया है। हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। परिजनों का कहना है कि जल्द तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी बिजनौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago