बिजनौर पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन साथी फरार, दो पशु बरामद

🔸बिजनौर में पशु तस्करों को लंगड़ा करने का ऑपरेशन जारी,भनेड़ा का हिस्ट्रीशीटर दबोचा

बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो चोरी किए गए पशु, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं

पुलिस को सराय आलम की नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश आम के बाग में चोरी के पशुओं के साथ छिपे हुए हैं। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुभान पुत्र बाबू कुरैशी नाम के एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।घायल बदमाश के तीन साथी-सादक पुत्र शमीम, वसीम उर्फ चीची पुत्र अब्दुल समी और भोला पुत्र शमीम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

नांगल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुभान एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी हिरासत में होंगे। कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है, और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago