बिजनौर में छात्रों के गुटों में हुई मारपीट व फायरिंग, 3 घायल जांच में जुटी पुलिस

बिजनौर में मामूली बाइक टच होने को लेकर हुए विवाद में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल हुए तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है

दरअसल मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां सोमवार की दोपहर को आरजेपी कॉलेज के बाहर आयुष और हर्षित के बीच मामूली बाइक टच होने को लेकर विवाद हो गया था उस समय तो दोनों पक्षों में विवाद शांत हो गया और दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए।

बताया जा रहा है कि देर शाम को फिर एक बार दोनों पक्षों के कई छात्र इकठ्ठा होकर आमने सामने हो गए और पहले तो दोनों पक्षों में जमकर लात घुसे व लाठी डंडे चले और बाद में फायरिंग भी हुई। इस मारपीट और फायरिंग में एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती । एक पक्ष के घायलों में गांव बुड़पुर नैन्सी थाना किरतपुर निवासी पुत्र शुभ कुमार और स्वाहेड़ी निवासी आयुष है जबकि दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल है, उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस मामले में शहर कोतवाल उदय प्रताप का कहना है कि दोनों पक्षों के तीन युवक घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago