बिजनौर में हुआ हेलिकॉप्टर खराब खेत में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

🔸अफ़ज़लगढ में हुई हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग दोनो पायलट सहित पैसेंजर सही सलामत!

बिजनौर के अफ़ज़लगढ में पवन हंस कंपनी का हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी आने के चलते खेतो में उतरा, खबर फैलने पर लोगो मे बना कोतुहल का विषय। जानकारी के अनुसार अफ़ज़लगढं क्षेत्र के गांव भिक्का वाला मीरापुर मार्ग पर एक खेत मे तकनीकी खराबी के चलते एक हेलीकॉप्टर को पायलेट को उतारना पड़ा मोके पर पहुँच एस आई अनोखे लाल ने मामले की जानकारी की।

जानकारी पर पता चला कि हेलीकॉप्टर जो देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था जिसे पायलट कैप्टन श्री राजकुमार यादव चला रहे थे। दूसरे सह पायलट कैप्टन रत्नेश सिंह व एक पैसेंजर अरुण कुमार सिंह ब्यूरो आफ सिविल डिफेंस डायरेक्टर देहरादून यह तीनों लोग हेलीकॉप्टर में मौजूद थे

तभी रेड सिगनल मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के लिये भिक्का वाला मीरापुर मार्ग पर मीरापुर तिराहे से करीब 4 किलोमीटर आगे स्थानीय निवासी नागेंद्र सिंह के खाली पड़े खेत में की गई

मोके पर पहुचे अनोखेलाल गंगवार ने फोर्स साथ पहुँच शांति व्यवस्था बनाए जाने हेतु फोर्स को तेनातं किया। सवारिया सुरक्षित है पायलट राजकुमार यादव ने बताया कि देहरादून से इंजीनियर आ रहे हैं उनके आने के उपरांत ही यहां से टेक ऑफ किया जाएगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता संगम चौहान अफजलगढ़

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago