Categories: धामपुर

मौलाना सुहेब कासमी के बिजनौर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बिजनौर के धामपुर में जमात उलमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मौलाना सुहेब कासमी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ किया जोरदार स्वागत।

आप को बता दे कि धामपुर में जमात उलमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मौलाना सुहेब कासमी के धामपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया आपको बताते चलें नगर अध्यक्ष रियासत मलिक के आवास पर नगर में मोहल्ले वासियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने पर अशरफ पहलवान के आवास पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

इस मौके पर मौलाना सुहेब कासमी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि नगर निकाय/नगर पंचायत चुनाव नजदीक है। इसलिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जाए और भाजपा द्वारा अधिकृत किये जाने वाले प्रत्याशियों को भारी मतों से चुनाव जीताकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत बनाए, क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार हर वर्ग-सम्प्रदाय को साथ लेकर चल रही है।

जमात उलमा ए हिन्द का मिशन है कि कांग्रेस, सपा जैसी पार्टियों द्वारा मुसलमानों के मन में भाजपा के प्रति खाई पैदा की गयी थी। जिसे जड़ से मिटाकर भाजपा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रहे हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता दिनेश कुमार धामपुर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago