बाबा का ढाबा पहले रेस्टोरेंट बना फिर ढाबे पर वापस लौटे बाबा, अब मांग रहे माफ़ी

New Delhi: बाबा का ढाबा पहले रेस्टोरेंट बना फिर ढाबे पर वापस लौटे बाबा, अब मांग रहे माफ़ी, ये पिछले साल की बात है, बाबा की मुफलिसी देखकर लोग उनकी मदद करने दौड़े… लेकिन कब… जब सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले बंदे ने उनका वीडियो बनाया, लोगों को बताया खाना अच्छा बनाते हैं…

वीडियो हिट हुआ और दिल्ली के आसपास के तमाम लोग बाबा के ढाबे पर खाने के लिए आने लगे.. देश दुनियाभर से बाबा को आर्थिक मदद भी मिली… मैं नहीं कहता कि उस बंदे ने ये सब बाबा के लिए किया था.. हां बहुत कुछ उसके अपने दिमाग में भी था बाबा बूढ़ा है, खाना अच्छा बनाता है, परिवार के ज्यादा लोग साथ नहीं हैं.. मुफलिसी में ढाबा चला रहा है, वीडियो हिट हो जाएगा

लेकिन इन सबमें बाबा की मदद भी होनी थी.. सो हुई… लेकिन फिर जो बाबा ने किया उसने बाबा की स्थिति खराब कर दी… बिना कुछ किये बाबा के पास पैसे आने लगे, कोई खाते में 20 हज़ार भेज रहा था तो कोई 1 लाख बस इसलिए बुढ़ापे में बाबा का दिमाग डोल गया और उन्होंने उसी बंदे पर हेरा-फेरी का आरोप लगा दिया

जिसने बाबा की मदद करने के लिए लोगों से अपील की थी… और आज हालात ये हो गए हैं कि जिन लोगों ने बाबा से सहानुभूति जताई थी.. आज उन्हें बाबा की इस हालत पर तरस भी नहीं आ रहा। क्योंकि बाबा यही डिज़र्व करते थे

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन से माफी मांगी है. उन्होंने कहा- गौरव कोई चोर नहीं था, न हमने उसे कभी चोर कहा, बस हमसे एक चूक हुई है…

हम इसके लिए माफी मांगते हैं. इससे पहले कांता प्रसाद ने उनके लिए मिले फंड को नहीं देने के आरोप में गौरव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago