भू माफियाओं के डर से भागा चालक, IAS अफसर ने खुद ट्रेक्टर चलाकर कराया कब्जा मुक्त

Bijnor: यूपी सरकार जल संरक्षण के लिए तालाबो को कब्जा मुक्त कराने के लिए सभी जिलों में तालाब से कब्जा मुक्ति अभियान चला रही है।

वही बिजनौर जिले में भी ये अभियान जोरो पर चल रहा हैं बिजनौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ग्राम खानजहांपुर बहादर परगना व तहसील बिजनौर मे स्थित गाठा संख्या 8 है जो कि राजस्व अभिलेखों मे तालाब अंकित है उसको कब्जा मुक्त करवाने का अभियान चलाया गया

पूर्व में गांव में मुनादी कराई गई और सभी ग्राम वासियों को सतर्क किया गया लेकिन जब कब्जा धारियों के डर से ट्रैक्टर चालक सतपाल ने ट्रैक्टर चलाने से इन्कार कर दिया तो उपजिलाधिकारी ने स्वयं ट्रैक्टर चला कर कब्जा मुक्त करा कर प्रशासन का डर कब्जा धारियों मे स्थापित किया।

अवैध रूप से खड़ी फसल का पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाया गया। क़ब्ज़ा मुक्त कराने के पश्चात स्थल पर उपस्थित क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी सलवेंदर राठी को मनरेगा से तालाब खुदवाने और सोंदर्यकरण करवाने हेतु निर्देश दिए गए।

मौके पर उपजिलाधिकारी के साथ राजस्व निरीक्षक उधम सिंह और लेखपाल सुनील कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago