सोशल मीडिया पर महिला ने पति पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप, वायरल विडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान

🔹विडियो वायरल होने के बाद बिजनौर पुलिस ने लिया संज्ञान,

बिजनौर के धामपुर में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर इंसाफ के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते ही पुलिस ने पीड़ित महिला का पता लगाकर उसकी तहरीर पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों को नामजद करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें वायरल वीडियो में पीडिता ने बताया कि उसके चार बेटी है। उसका आरोपी है कि पति और ससुराल वाले विवाहिता व उसकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं उसको बार बार टॉर्चर किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान है।

पीड़िता ने बताया कि उसने उत्पीड़न से तंग आकर कुछ टाईम पहले आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था, लेकिन उसकी जान बच गई। पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया के जरिये इन्साफ की गुहार लगाई है।

उधर धामपुर कोतवाल अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि जैसे ही पीड़ित का वीडियो उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने उसका पता लगाकर पीड़िता की बात सुनी। मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।

वहीं पति ने इससे उलट एक बयान जारी कर इसका खंडन करते हुए, पत्नी पर ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं,

सोशल मीडिया पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान… आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago