उपजिलाधिकारी से मिलकर ग्रामीणों ने गाँव से शराब की दुकान हटाने को लेकर दिया शिकायती पत्र

बिजनौर:- बिजनौर में गांव से देशी शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शाम ढलते ही दुकान के आसपास नशेड़ियों का जमघट लग जाता है तथा यहां गुजरने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए देशी शराब की दुकान हटवाए जाने की मांग की है।

क्षेत्र के गांव सलाराबाद में देशी शराब की दुकान है। आरोप है कि यहां पर दुकान होने से एक तो युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है, दूसरे यहां पर नशेड़ियों का जमघट लग जाता है। इसके चलते यह लोग आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां भी कसते हैं।

यदि कोई विरोध करता है तो यह लोग अभद्रता व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीण एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे तथा यहां पर इसके विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में देशी शराब की दुकान खुलने ने लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम धीरेन्द्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर गांव से शराब की दुकान हटवाने की मांग की है। इस दौरान अंकुश कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाषचंद्र, महेश कुमार, पवन वत्स, रोहित राजपूत, हरनाम सिंह, अभिमन्यु राणा, नीरज कुमार आदि शामिल रहे। वहीं एसडीएम ने ग्रामीणों को उनकी समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago