पुलिस ने किया विकास दुबे के क़िला नुमा घर को ज़मींदोज़

उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे के क़िला नुमा घर को ज़मींदोज़ कर दिया। घर में खड़ी स्कार्पियो, फाॅर्चयूनर और ट्रैक्टर को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विकास दुबे हिस्ट्रीशीटर है, अपराधी है, आतंकी है। लेकिन इसमें उसके मकान का क्या दोष है? क्या वह अवैध बना हुआ था? घर में खड़ी गाड़ियां क्या अवैध थीं? अगर ऐसा था तो उन पर पहले क्यों कार्रावाई क्यों नहीं की गई? विकास दुबे का मकान अगर अवैध था तो उसका निर्माण क्यों होने दिया गया? अगर मकान का कोई दोष नहीं था तो फिर उसे ज़मींदोज़ क्यों किया गया? क्या इसे न्यायोचित ठहराया जा सकता है? विकास दुबे और उसके गैंग ने जो ख़ून बहाया है उसे शायद ही कोई जस्टिफाई करे, लेकिन ‘बदले’ में जिस तरह उसके मकान और वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है उसे किस आधार पर न्यायोचित ठहराया जा सकता है?

 

दरअस्ल भारतीय समाज का बहुत बड़ा वर्ग न्याय नहीं बल्कि ‘बदला’ लेने में यक़ीन रखता है। जिसके फलस्वरूप बदला लेने को भी ‘न्याय’ का नाम दे दिया जाता है। एक घटना की तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। दक्षिण भारत का चंदन तस्कर वीरप्पन कुख्यात अपराधी था, लंबे समय तक उसकी तूती बोलती थी। किसी की हिम्मत नहीं थी कि उसकी मुखबिरी कर सके, उसके बच्चे अच्छे स्कूल में पढते थे जबकि वह खुद जंगलों मे रहता था। लेकिन जिस रोज़ वह पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया उसके कुछ घंटों बाद ही उसके बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया। इस समाज की वास्तविकता यही है कि यह ‘ताक़तवर’ के सामने नतमस्तक हो जाता है। इसे इससे सरोकार नही है कि जिस ‘ताक़तवर’ के आगे नतमस्तक है वह सही है या गलत? आज पुलिस द्वारा विकास दुबे का मकान गिरा दिया गया, यदि किसी को लगता है कि यह शहीद पुलिसकर्मियों के साथ न्याय हुआ है, तो वह गलत है। उसे न्याय और बदले में अंतर ही मालूम नहीं। पुलिस को चाहिए कि विकास को तलाशे, कोशिश यही रहे कि उसे ज़िंदा गिरफ्तार किया जाए, और इस आतंकी घटना के तमाम दोषियों जो खाकी और खादी के संरक्षण में पल रहे थे, उन्हें ऐसी सजा मिले जो नज़ीर बन जाए।

Penned by: Wasim akram tyagi

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago