उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबन्धन पर नई गाइडलाइंस के साथ बस चलाने की व्यवस्था

रक्षाबंधन पर एक से छह अगस्त तक दोगुने चक्कर करेगा यूपी रोडवेज

बिजनौर न्यूज़:- अगस्त के पहले ही सप्ताह में दो पर्व एक साथ है और कोविड के चलते सभी व्यवस्थाओं को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन लगा हुआ है।  एक अगस्त को बकरीद और तीन को रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए बिजनौर डिपो ने एक से छह अगस्त तक बसों के चक्कर दोगुने करने की योजना बनाई है। बसों का संचालन करने वाले स्टाफ की छुट्टियां प्रतिबंधित कर दी गई हैं। अंतरराज्यीय बसों का संचालन बंद है, इसलिए कोटद्वार, हरिद्वार और दिल्ली के लिए बसें नहीं जाएंगी। केवल उत्तर प्रदेश के भीतर ही यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन जारी रहेगा।
रक्षाबंधन पर हर साल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम महिलाओं को 24 घंटे के लिए मुफ्त में रोडवेज बसों में यात्रा करने की सौगात देता था, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण महिलाएं इस लाभ से वंचित रहेंगी।


रक्षाबंधन पर हर बार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसें भी चलाई जाती थीं। कोरोना महामारी के कारण धड़ाम हुई परिवहन निगम की आय के कारण निगम अभी तक इस पर कुछ नहीं कर पाया है। बिजनौर डिपो के एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि वर्तमान में कुल 93 बसें बिजनौर डिपो से केवल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए संचालित होती हैं। शासन ने एक से छह अगस्त तक इन बसों के फेरे दोगुने करने के लिए निर्देशित किया है। बाकी अग्रिम आदेशों के अनुसार बसों का संचालन कराया जाएगा।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago