🔹बिजनौर में पंचायत चुनाव की वोटिंग दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होगी,
🔹आरक्षण पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दखल देने से किया इनकार,
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने आज पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यूपी में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा।
दूसरे चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा
चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज आरक्षण मामले पर सुनवाई होगी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेटों को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उत्तर प्रदेश शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
*पहला चरण 15 अप्रैल ,दूसरा 19,तीसरा 26,व चौथा चरण 29 = 2 मई को होगी मतगणना*
Supreme Court: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार किया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट में अपनी बात रखने को कहा है. बता दें, यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण का आधार वर्ष 2015 को बनाए जाने के खिलाफ सुनवाई से SC ने मना कर दिया है.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 1995 के बजाय 2015 के आधार पर पंचायत चुनाव में आरक्षण की लिस्ट बनाने के लिए कहा था. राज्य सरकार भी इस पर सहमत हो गई है. इसके विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा है. SC का कहना है कि याचिकाकर्ता हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में शामिल नहीं थे, इसलिए उन्हें हाई कोर्ट जाना चाहिए.
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…