बिजनौर-उत्तराखंड बार्डर सील यात्रियों को रोकने के लिए पीएसी तैनात!

नजीबाबाद। उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। कावड़ यात्रा पर पाबंदी के चलते बॉर्डर पर नाकेबंदी कर सील कर दिया गया है। सिर्फ ई पास वाले लोगों को ही हरिद्वार की तरफ जाने दिया जा रहा है। गुरुवार को नजीबाबाद हरिद्वार के बीच नेशनल हाईवे 74 पर उत्तराखंड सीमा के चेक पोस्ट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा, जिनके साथ पीएसी के जवान भी थे।

नजीबाबाद से हरिद्वार की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। वही लोगों को पूछताछ करने के बाद आगे बढ़ने दिया गया। पुलिस ने जब यह कंफर्म कर लिया की बॉर्डर पार करने वाला व्यक्ति का माल लेने नहीं जा रहा है। तभी उसे जाने दिया गया इसके साथ ही मोटा महादेव मंदिर पर भी पीएसी तैनात है। हालांकि सावन महाशिवरात्रि पर कांवड़ लाने वाले लोग इस साल खुद ही कावड़ लेने नहीं जा रहे हैं।

फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। गौरतलब है कि कोरोनावायरस के चलते इस साल कांवड़ यात्रा पर पाबंदी लगा दी गई है। इस पाबंदी को बरकरार रखने के लिए जिले को दो सुपर जॉन छह जून और 21 सेक्टर में बांटा गया है। सावन से पहले ही सभी थानों में बैठक कर लोगों को जागरूक किया गया था कि इस बार कांवड़ यात्रा पर पाबंदी है इसलिए कमर लेने ना जाएं पुलिस को इस अपील के बाद भी लोगों के कमर लाने का अंदेशा था जिसके चलते बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई है।

रिपोर्ट: शाही अराफात

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago