जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द ने चलाया नशा मुक्ति अभियान “नशा मुक्त समाज-हमारा संकल्प”

बिजनौर की तहसील नजीबाबाद  के कस्बा जलालाबाद स्थित राहूखेड़ी में मौजूद फलाह ऐ आम जूनियर हाई स्कूल के बच्चों की एक रैली नशा मुक्ति अभियान के तहत शुरू हुई जोकि स्कूल से शुरू होकर पूरे जलालाबाद में घूम कर वापस स्कूल आकर समाप्त हुई

रैली का उद्घाटन जमाते इस्लामी हिंद यूनिट के नगर अध्यक्ष कफिल अहमद किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा समाज स्वस्थ समाज के लिए अभिशाप है जिनको सिर्फ जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है और हम सब की जिम्मेदारी है इससे होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में आमजन को अवगत कराए क्योंकि नशा आज के समय में समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी है।

भारत में नशे की लत का शिकार लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह समस्या न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा असर डालती है और इन्हीं चिंताओं को ध्यान में रखते हुए,

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, उत्तर प्रदेश पश्चिम ने नशे के खिलाफ लड़ाई को गजबूत करने के उद्देश्य से “नशा मुक्ति अभियान” की शुरुआत की है। और हमारा उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, और एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है 

जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसभाएं, विचार गोष्ठियां, नुक्कड़ सभाएं, रैलियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं, स्कूल और कॉलेज में लेक्चर्स आदि का आयोजन किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत नशे से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला जाएगा।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य शाहीन खालिद सदर डॉक्टर शमशुल इस्लाम और सेक्रेटरी खालिद अकिल , जमात-ई-इस्लामी हिंद तहसील प्रभारी जमाते इस्लामी हिंद जफर हुसैन आदि उपस्थित थे रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ डॉ वसीम बारी

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago