Categories: बिजनौर

बिजनौर में सपा के दो वरिष्ठ नेता राशिद हुसैन व रफी सैफी को जान लेवा हमले के मामले में कोर्ट ने भेजा जेल

बिजनौर में एक जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को आज न्यायालय ने जेल भेज दिया अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट नंबर एक के न्यायाधीश शांतनु त्यागी ने

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा के पति रफी सैफी की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला 29 सितंबर 2020 का है, जब थाना कोतवाली शहर के ग्राम रसीदपुर गढ़ी निवासी छतर सिंह शाम करीब 3:45 बजे अपने साथी के साथ स्कूटी पर गंगोडा जा रहे थे।

रेलवे फाटक के पास राशिद हुसैन, कपिल गुर्जर, रफी सैफी और मनोज ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर छतर सिंह पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल छतर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

न्यायालय ने 22 अगस्त 2022 को इस मामले में सभी छह आरोपियों को तलब किया था। लेकिन राशिद हुसैन और रफी सैफी सहित कुछ आरोपी बार-बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके चलते उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

कल दोनों नेता कोर्ट में पेश हुए और जमानत याचिका दाखिल की, लेकिन न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago