Categories: किरतपुर

किरतपुर क्षेत्र के ग्राम सिसौना में तालाब किनारे दीवार ना होने से दो मासूम बच्चो की डूबने से हुई मौत ।

घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों की तालाब के पानी मे डूबने से मौत हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी दोनों मासूमों का कही पता नही चला। जब परिजनों ने तालाब के पास जाकर देखा तो दोनों बच्चों की पानी मे डूबने से मौत हो चुकी थी दोनों मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया ।

तालाब के किनारे दीवार ना होने कारण पहले भी हो चुके है तालाब में बालकों की डूबने से मौत के बाद क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन तालाब के किनारे दीवार कराने की सुध नही ले रहा है

दरअसल यह पूरी घटना जिला बिजनौर के थाना किरतपुर क्षेत्र के सिसौना गांव की है, जहां पर घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चे यूबी 3 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र कुमार और दिव्यांशी 3 वर्ष पुत्री राजेश कुमार गांव में बने तालाब के पानी में डूब जाने से मौत हो गई ।

ग्रामीणों का कहना है की कई बार तालाब की दीवार बनवाने के लिए आला अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है, इससे पहले भी तालाब में डूबने से गांव के कई बच्चों की मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तालाब की चारदीवारी कराए जाने की मांग की है। उधर मृतक बच्चो के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बाईट : परिजन

किरतपुर से मोहम्मद परवेज़ की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago