Bijnor: मैजिक के नीचे दबकर 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई आप को बता दे कि पूरा मामला थाना मंडावली ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हसनपुर पंचायत का है,
जहाँ पर एक बारात जाने की तैयारी चल रही थी एक मैजिक में डीजे बज रहा था ग्राम का ही एक बच्चा अंश कुमार पुत्र हरवीर उम्र 8 वर्ष जो मैजिक के पीछे चढ़ रहा था किसी कारण से वो नीचे गिरकर मैजिक के पहिये के नीचे आ गया
जिसके कारण वो गम्भीर रूप से घायल हो गया |परिजन उसको उपचार के लिए पूजा अस्पताल नजीबाबाद ले गए जहॉ डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया
मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया बच्चे की माँ का रो रोकर बुरा हाल है मैजिक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली ओर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की यह रिपोर्ट
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…