बिजनौर में रक्षा बंधन त्यौहार पर सड़को पर लगा घंटो भारी जाम। नहटौर के हल्दौर चौराहे पर जाम में फसने से स्थानीय व यात्री हुए परेशान।

Reported by: मौहम्मद फैज़ान | Edited by : Bijnor Express | नहटौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद भर में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की।इस पावन पर्व पर नहटौर में हल्दौर चौराहे पर दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।जिससे राहगीरों व पुलिस को कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी।सोमवार के समय महिलाओं व कन्याओं ने पूजा अर्चना करके अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की तथा उपवास रखकर भाइयों की लंबी आयु की प्रार्थना की साथ ही अपने भाइयों के हाथों में राखी बांधी। साथ ही हलदौर चौराहे पर दोपहर के बाद करीब तीन बजे से लंबा जाम लग गया।चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, टीएसआई विनय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ जाम खुलवाने में लगे रहे।जाम न खुलने पर स्थानीय दुकानदार पुलिस के सहयोग में जाम खुलवाने में लग गए।लगे लंबे जाम में फंसे राहगीर परेशान नजर आए।घंटों तक लंबा जाम लगा रहा।देखिए क्या बोलते है राहगीर व स्थानीय दुकानदार

बाइट : राहगीर
बाइट : राहगीर
बाइट : दुकानदार
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मौहम्मद फैजान नहटौर
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago