Categories: General

बिजनौर दो दिन से गायब 22 साल दीपक युवक की लाश खो नदी में तैरती मिली।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | शेरकोट | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट में उस समय सनसनी फैल गई। जब दो दिन से गायब जवान लड़के की खो नदी मे लाश मिली। जिसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है। मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था । आपको बता दें यह पूरा मामला थाना धामपुर के ग्राम नंगला भज्जावाला का रहने वाले वीरेंद्र का 23 साल का बेटा दीपक शुक्रवार की रात से गायब था।

परिजन उसको तभी से ही हर जगहा तालाश कर रहे थे। लेकिन परिजनों को दीपक का कोई सुराग नही लगा पाया था। वही आज देर शाम शेरकोट के गांव हादकपुर मे बह रही खो नदी मे दीपक की लाश तैरती मिली जिसे देख गांव मे सनसनी फेल गई। गांव वालों ने आनन – फानन मे थाना शेरकोट पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नदी से बाहर निकाल कर अपने कब्जे मे लिया लिया। जिसकी पहचान दीपक नमक रूप में हुई। जिसके बाद मृतक के परिजनों को लाश मिलने की खबर दी। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

वही इस मामले मे सिओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार ने बताया की मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वो बेहद परेशान था। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही है। मौत का सही कारण पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता इसरार अहमद की रिपोर्ट।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago