गंगा किनारे से हटाए गए लोगों ने बाबा जैनुद्दीन की मजार पर बिताई रात

चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद अधिकारियों के द्वारा गंगा किनारे पर खेती करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के आदेश जारी किए गए जिसके बाद वहां काम करने वाले सभी लोग अपना सामान भरकर बाबा जैनुद्दीन की शरण में पहुंच गए और वहीं पर उन्होंने रात बिताई ।

कल चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया था वहीं एसडीएम नजीबाबाद और तहसीलदार नजीबाबाद ने सबलगढ़ क्षेत्र में गंगा किनारे पर खेती करने वाले सभी लोगों को वहां से हटा दिया था और उनको कहीं भी सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया था गंगा किनारे पर खरबूजा तरबूज की खेती करने वाले सहारनपुर के दर्जनों लोगों ने अपना सभी सामान अपने ट्रैक्टरों में भर कर वहां से चल दिए और सबलगढ़ के घने जंगल में सैकड़ों वर्षो पुरानी बाबा जैनुद्दीन की मजार पर शरण ले ली वहीं पर उन्होंने तीन सेट में अपने बच्चों के साथ में रात गुजारी ।

बाबा जैनुद्दीन मजार के सज्जादा नशीन सूफी मोहम्मद अकबर ने बताया कि यह लोग यहां पहुंचे हैं इनको यहां पर रुकने के लिए कह दिया गया है और इनकी सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है

मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago