अलविदा जुमे पर मुस्लिम समुदाय ने किया बिजनौर प्रशासन के आदेश का सम्मान, पुलिस अधीक्षक ने कहा धन्यवाद

🔹बिजनौर में अलविदा जुमे के दिन मस्जिदो में पांच लोगो ने अदा की नमाज़,

🔹बिजनौर के डीएम रमाकांत पांडे वह पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह लिया शहर का जायजा, बाटें मास्क,

बिजनौर में आज अलविदा जुमा, यानी रमजान माह का आखरी जुमा, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष कोरोना के भयंकर प्रभाव को देखते हुऐ, सरकार ने लाकडाउन का पालन कराने के लिये, प्रशासन को सख्त निर्देश दिये हुए हैं,

जिसके चलते आज सुबह से ही पुलिस मुस्तैद थी, और लाकडाउन का सख्ती से पालन कराते हुऐ, बेवजह सडकों पर घूम रह लोगो के साथ सख्ती से पेश आई,

वहीं ई-रिक्शा चालकों को भी लाॅकडाउन का पालन करने की सख्त चेतावनी दी, आप को बता दें कि बिजनौर प्रशासन ने सिर्फ़ 5 लोगों को नमाज़ पढ़ने के लिए ही इज़ाजत दी थी

जिसका पालन करवाने के लिए प्रशासन तैयार दिखा वहीं कल ही बिजनौर शहर काज़ी और नजीबाबाद शहर काज़ी दोनों ने ही मुस्लिम समुदाय के लोगों से सरकारी आदेश का पालन करने के लिए अपील कर दी थी जिसका आज पूर्णता के साथ पालन किया गया है,

वहीं शासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी की गयी गाईडलाईन और लगाये गये कोरोना कर्फ्यू का बिजनौर डीएम रमाकांत पांडे और एसपी डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से भृमण कर शहर की स्थिति का जायजा लिया गया,

इमरजेन्सी कार्य और बाहर निकलें लोगों को अधिकारियों द्वारा मास्क वितरण किये गये साथ ही सभी जनपद वासियों से कोरोना गाईडलाईन व कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील की गयी,

https://youtu.be/itHKS5D4_nY

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago