बिजनौर के कोटकादर में प्रेमी को प्यार करना पड़ा भारी प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

बिजनौर के कोटकादर में दो दिन पहले नाले में मिले युवक के शव का कल बिजनौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है, युवक की हत्या प्रेमिका के भाई ने ही गला रेत कर की थी। पुलिस ने प्रेमी की हत्या के आरोपी प्रेमिका के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है

हत्यारा नजीम

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के नगीना देहात थानां क्षेत्र के कोटकादर इलाके का है जंहा शनिवार की रात उस वक्त हड़कम्प मच गया था जब गावँ के रहने वाले जीशान नाम के एक युवक का शव सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला था।

मृतक जीशान 25 वर्ष का गांव की ही एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था इस प्रेम प्रसंग से प्रेमिका का भाई बेहद नाराज था प्रेमिका के भाई नजीम ने प्रेमी जीशान को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और शनिवार की रात को उस वक्त जीशान की गला रेत कर हत्या कर दी जब वह रात के समय टहलने निकला था।

मृतक जीशान

जीशान की हत्या कर आरोपी नजीम ने शव को नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आज हत्या के आरोपी नजीम पुत्र शकील निवासी कोटकादर को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

वंही इस मामले में एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है 4 जून की रात में नाले में एक युवक का शव मिला था ,मृतक की पहचान जीशान के रूप में हुई थी जीशान का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसकी के भाई ने उसकी गले मे चोट पहुंचा कर हत्या की थी , आज पुलिस ने हत्या के आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया है उसे जेल भेजा जा रहा है।

बहन से प्यार करना प्रेमी को पड़ा भारी भाई ने ली जान, पुलिस का खुलासा।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago