बिजनौर के नूरपुर में जन सेवा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े लूट से हड़कंप मच गया बेखोफ बदमाशो तमंचा लहराते हुए घटना को अंजाम देकर फरार हो गए जिसके बाद जंगल में पुलिस बदमाशों की कांबिंग में जुटी हुई है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है सूचना पर जिले के आला अधिकारीयो ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया
नूरपुर के गांव दुर्गेशपुर निवासी सरफराज ने स्योहारा क्षेत्र के गांव रवाना शिकारपुर में जन सेवा केंद्र खोल रखा है। सुबह लगभग 9 बजे सरफराज जन सेवा केंद्र पर जा रहा था जैसे ही वो एडवा के जंगल में पहुंचा तभी नीली अपाचे बाइक पर सवार हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचे के बल पर सरफराज से लूटपाट की सरफराज से बदमाशो ने 1लाख रुपये व लैपटॉप तथा कुछ कागज लूट कर फरार हो गए
दिनदहाड़े हुई लूट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया आनन-फानन में बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों की जंगल में कांबिंग शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस जंगल में घेराबंदी करके बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई है बिजनौर एसपी ने जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है।
नूरपूर से हमारे संवाददाता गुलफ़ाम राजा की रिपोर्ट।
© Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…